केंद्रीय मंत्री की राजनीतिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष बने सेठपाल सिंह

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया ने सेठपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
रुड़की के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार रामदास अठावले द्वारा उत्तराखंड में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्हें यह नियुक्ति दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी दबे कुचले एवं गरीब वर्ग के लोगों के लिए उनकी आवाज उठाएगी। साथ ही कहा कि उनके सामाजिक कार्यों एवं न्याय के लिए जागरूक करने के लिए काम करेगी, जिसके लिए उनके मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की एक बुकलेट भी उनके द्वारा जारी की गई। स्कीम नामक इस बुकलेट का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सभी ने फूल माला एवं उन्हें शुभकामनाये देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष अंकित कुमार, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, अभिषेक कुमार, पारुल सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share