रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) देवभूमि आदर्श सोसाइटी द्वारा छठवीं डिजिटल रामलीला के मंचन का उद्घाटन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप व आदर्शनगरवासियों द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने भविष्य में भी समिति पदाधिकारियों को धार्मिक आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि रामलीला के कार्यों में जहां पर उनकी जरूरत पड़ेगी, वह उनके साथ खड़े मिलेंगे। समिति संरक्षक सचिन कश्यप ने बताया कि आदर्श नगर क्षेत्र श्रीराम की लीला में रम गया है। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रामलीला देखने पहुंचे रहे हैं और मंचन देख रहे हैं। समिति अध्यक्ष आदित्य तोमर ने कहा कि श्रीराम के जीवन से सीख लेकर हमें निरंतर आगे चलते रहना चाहिए। रामलीला के दूसरे दिन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित मोहन अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री प्रभात चैधरी, अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री नितिन सियासी व समिति के पदाधिकारियों ने मिलकर पूजा-अर्चना कर मंचन शुरू किया। मंचन के दूसरे दिन तड़का वध दिखाया गया। इस मौके पर संचालक अनिकेत सैनी, योगेंद्र धीमान, सुभाष कश्यप, निखिल वर्मा, संयम वर्मा, राकेश यादव, मंटू सैनी, अभिषेक नामदेव, प्रदीप चैहान, श्याम सुंदर खन्ना, नीरज अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, अमित शर्मा, नितिन सैनी, अभिषेक वर्मा, विकास गुप्ता, अरविंद गर्ग आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share