रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अमरपुर गांव में कल्याणी चैरेटेबिल सेवा ट्रस्ट ने जनकल्याण हेतु श्रीमद् भागवत कथा के साथ-साथ गायत्री मंदिर निर्माण कार्य को भी गति प्रदान की। संस्था अध्यक्ष अनुज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज का दिन संस्था के स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अलावा 7 दिन की कथा का भी आज समापन किया गया। संस्था सचिव जगवीर सिंह ने बताया कि कथा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी ने मंदिर के सौन्दर्यकरण और रास्ते के निर्माण हेतू घोषणा की है, उसके लिए सभी ट्रस्टियों ने उनका आभार प्रकट किया। कहा कि अगला कार्यक्रम उत्तर-प्रदेश के

बुलंदशहर में गाँव खुशरूपुर आश्रम में किया जायेगा। संस्था के कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने विधायक ममता राकेश, जिपं अध्यक्ष किरण चैधरी, सुबोध राकेश, चै. सुभाष नंबरदार, जिपं सदस्य प्रतिनिधि विजय चैहान का कथा कार्यक्रम में पहंुचने पर आभार प्रकट किया। वहीं उपाध्यक्ष सोनी राजौरी ने नारी शक्ति के साथ मिलकर इकबालपुर क्षेत्र के आस-पास के गांवों में जाकर कथा ओर भंडारे में पहंुचने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम में पहंुचे उप-प्रमुख प्रमोद ने कहा कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध तर्पण एवं पिंडदान यज्ञ करना जरूरी होता है। वहीं फूल साहू और उनकी पत्नि रनिता ने विधि-विधान के साथ कथा कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में योगदान दिया। वहीं संरक्षक सोनू कश्यप ने कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सभी के योगदान को सराहा। इस मौके पर किसान नेता चै. सुभाष नंबरदार, रोहताश आर्य, अशोक कुमार, अंकित, राजेश, सतीश, रघुवंशी, राहुल, ओमवीर, जफर सूफी, यामीन, राजू दिल्ली, दीप रमोला, लोकेश कश्यप, ऋतिक आर्य,  नीटू कुंजा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share