रुड़की।
नगर निगम रूडकी में निगम के पार्षदों ने वेंडिंग जोन को लेकर आज जबरदस्त बवाल किया। इस बवाल में अपने आप को वेंडरो का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले संजय चोपड़ा पार्षदों के हाथो पीटने से बाल बाल बच गए। नगर निगम में यह बवाल घंटो तक चलता रहा। पार्षदों के द्वारा वेंडिंग जोन में गरीब वेंडरो को मंहगी कीमत पर घटिया स्टाल देने का विरोध किया जा रहा था। पार्षदों के द्वारा किये गए इस बवाल में बड़ी संख्या में शहर के वेंडर भी शामिल रहे।
ज्ञात रहे कि नगर निगम रुड़की के द्वारा शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए चिन्हित जगहो पर वेंडिंग जोन बनाए जा रहे है, जिसके चलते नगर निगम के भवन के पास से बीएसएनएल के ऑफिस तक पहला वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है, लेकिन एक संगठन के द्वारा एक कंपनी से वेंडरो को स्टाल देना तय कर लिया गया है। इस स्टाल को वेंडर घटिया और काफी महंगा बता रहे है। जिसको लेने में वो असमर्थ दिखाई दे रहे है। वेंडर इस महंगे स्टाल का विरोध कर रहे है, गरीब वेंडरो के इस विरोध को जायज मानते हुए आज शहर के कई पार्षद उनके पक्ष में खड़े हो गए। जिन्होंने नगर निगम में जमकर बवाल किया। इस बवाल में अपने आप को वेंडरो का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले संजय चोपड़ा पार्षदों के हाथो पीटने से बाल बाल बच गए। बवाल इतना हुआ कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।
वेंडरो के हितो के लिए नगर निगम पहुंचे उत्तरांचल वेंडर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने आरोप लगाया कि संजय चोपड़ा नाम का व्यक्ति वेंडरो का शोषण करने में लगा हुआ है। अमित अग्रवाल ने आरोप लगाया कि, जो स्टाल 45 हजार रूपये के करीब में बन सकता है, तो हम उसे एक लाख बीस हजार का क्यों लें। उन्होंने आरोप लगाया की संजय चोपड़ा अपने को हमारा नेता बताता है, लेकिन वो अधिकारियों के कमरे में बैठता है और हमारे बीच नहीं आता है। उनका आरोप है कि इस मामले में मिली भगत करके ही वेंडरो का शोषण किया जा रहा है, जिसका हम पूरी तरह से विरोध करेंगे। वहीं पार्षदों का कहना है की गरीब वेंडर अभी लॉकडाउन की स्थिति से भी नहीं उभर पाये है, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। लेकिन फिर भी उनके ऊपर मंहगा स्टाल जबरदस्ती थोपा जा रहा है। जिसका वह विरोध करते है। वेंडरो के पक्ष में बवाल करने वालो में पार्षद बेबी खन्ना, चारु चन्द्र, नितिन त्यागी, अनूप राणा, आशीष अग्रवाल, राकेश गर्ग, संजीव राय के साथ समाजसेवी टेक वल्लभ भी शामिल रहे है। वहीं नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी चन्द्र कान्त भट्ट का कहना है कि स्थित को देखते हुए फिलहाल वेंडिंग जोन में कार्य रोका जा रहा है। फिर से टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई जायेगी जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share