रुड़की।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की 10वीं पुण्यतिथि कोरोना के चलते किसानों ने अपने आवास पर यज्ञ व शांति पाठ कर मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने बताया कि महात्मा टिकैत ने हमेशा किसानों, मजदूरों व आम जनता की लड़ाई लड़ी। आज उस महान आत्मा की पुण्यतिथि पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें और जो काम वह अधूरा छोड़ कर गए हैं। उसको पूरा करें। महात्मा टिकेट ने हमेशा निस्वार्थ भाव से लड़ाई लड़ी। उनका पूरा जीवन देश की जनता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जान कल्याण के लिए हमेशा संघर्ष किया। यही चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान वीरेंद्र पाल, अंकुर चौधरी, सुनील कुमार, अनार सिंह आर्य, अजय कुमार आर्य, रामधन सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share