रुडकी। ( आयुष गुप्ता )
महर्षि कश्यप सामाजिक संगठन द्वारा सृष्टि सर्जनकर्ता महर्षि कश्यप जी की जयंती को सर्व समाज के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई।नवनिर्मित महर्षि कश्यप घाट पर महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा स्थापित की गई। महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा का अनावरण पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल द्वारा किया गया। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। अतिथियों ने महर्षि कश्यप जयंती पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा नहर किनारे स्थित महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित किया जाना नगरवासियों के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है। संगठन की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इससे पूर्व पश्चिमी अम्बर तालाब छोटी म्हाड़ी से प्रारंभ होकर शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए महर्षि कश्यप घाट पर पहुंची। तत्पश्चात घाट का लोकार्पण व मूर्ति का अनावरण अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के इंद्री विधानसभा के विधायक राजकुमार कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप एक महापुरुष थे। उन्होंने सिर्फ समाज के लिए नही बल्कि पूरी मानव जाति की भलाई के लिए काम किये। कहा कि अच्छी शिक्षा से ही तरक्की हासिल की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, भाजपा नेता पंकज नंदा, पूजा नंदा भारत रक्षा मंच प्रदेश उपाध्यक्ष, पंडित रजनीश शास्त्री, सौरभ सिंघल युवा भाजपा नेता, भरत कपूर मंडल महामंत्री, बीएल अग्रवाल, रीना अग्रवाल, ममता राणा, सुधा त्यागी, पारुल भाटिया, प्रभात चौधरी, टोनी गंगाभक्त, प्रवीण मेहंदीरत्ता व्यापारी नेता, अध्यक्ष अरविंद कश्यप, पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, सुबोध चौधरी, विवेक चौधरी, अनूप गुप्ता, अनूप राणा, चौधरी धीर सिंह समाजसेवी, नवीन गुलाटी, प्रेम सिंह आप नेता, सचिन कश्यप, संजय कश्यप, राजीव कश्यप, सुमित कश्यप, अरुण कश्यप, सुशील कश्यप, अंकित कश्यप, राकेश कश्यप, सोनू कश्यप, सागर कश्यप, दीपक कश्यप, मनीष कश्यप, सुधीर कश्यप, सुरेंद्र पाल कश्यप, श्रीमती मंजू कश्यप, सुभाष कश्यप, अनिल कश्यप, भूप सिंह कश्यप, सौरभ सिंह कश्यप, पन्नालाल कश्यप, अजब सिंह कश्यप, रामकिशन कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, शिव कुमार कश्यप, सुरेंद्र पाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share