रुड़की।
भारतीय जनता पार्टी की “विजय संकल्प यात्रा” आज रुड़की में पहुंची, जहां उसका विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा किया गया। विजय संकल्प यात्रा में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि भाजपा इस बार 60 से ऊपर सीट लेकर आयेगी। जनता पूरे तन मन से भाजपा के साथ है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा के साथ भव्य रूप से भारी भीड़ बता रही है कि संगठन कार्यकर्ताओं एवं जनता में पार्टी के लिए पूरा उत्साह है और इस चुनाव में भाजपा को 60 से ऊपर सीटें दिलाने के लिए तत्पर है। विजय संकल्प यात्रा का जगह-जगह पर जनता ने फूल मालाओं एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विजय संकल्प रैली में गढ़वाल संयोजक वीरेंद्र बिष्ठ, ओबीसी आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, यात्रा संयोजक विधायक प्रदीप बत्रा, प्रवीण संधू, अभिषेक चंद्रा, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, आदेश सैनी, प्रदुमन सिंह पोसवाल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, ललित मोहन अग्रवाल, डॉक्टर प्रदीप त्यागी, महेंद्र काला, नरेश शर्मा, बृजेश त्यागी, सुशील रावत, चंद्रप्रकाश बाटा, डॉ. बीएल अग्रवाल, एडवोकेट अरविन्द गौतम, डॉक्टर अनिल शर्मा, पंकज नंदा, योगेश सिंघल, श्याम भारद्वाज, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण सिंह, डॉक्टर अशोक आर्य, मधु जैन, संतोष अरोरा, भारत कपूर, नवीन गुलाटी, कुलदीप तोमर, संजीव तोमर, सतीश शर्मा, अनूप राणा, ललित मोहन अग्रवाल, डॉक्टर सतीश कौशिक, गौरव कौशिक, चंद्रकांता, संतोष धीमान, राहुल शर्मा, डॉक्टर सौरभ गुप्ता, राजेश धीमान, पूजा नंदा, राकेश गर्ग, ध्रुव गुप्ता, संजय त्यागी, नितिन शर्मा, सुमित भारद्वाज, कविश मित्तल आदि मौजूद रहे।


वैद्य टेक वल्लभ ने नगर निगम पुल पर किया विजय संकल्प यात्रा का स्वागत

रुड़की। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में वरिष्ठ भाजपा नेता व आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य टेक वल्लभ ने नगर निगम पुल पर भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share