रुड़की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गीतांजलि विहार व शेखपुरी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क किया ओर उनकी समस्याओं को जाना तथा कई समस्याओं का उन्होंने तत्काल निराकरण कराने का आश्वासन दिया।


ज्ञात रहे कि सचिन गुप्ता रुड़की विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट के मजबूत दावेदारी है। सचिन गुप्ता ने आज प्रीत विहार व शेखपुरी क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही कहा कि पांच साल के कार्यकाल में भाजपा ने शहर में ही नहीं पूरे प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं कराया। जिसके चलते प्रदेश की जनता त्रस्त है। साथ ही कहा कि अब समय आ गया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र का विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को अपना विधायक चुने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, तो वह निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे और जनता की समस्याओं को दूर करेंगे। उन्होंने अपने निजी खर्चे से शेखपुरी में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराकर लगवाने की बात कही। साथ ही उन्होंने शेखपुरी स्थित संत रविदास मंदिर में पूजा अर्चना की और बाद में ग्रामीणों की एक बैठक ली, जिसमें उन्होंने सभी लोगों को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान जगदेव सिंह सेखों, मनोज जयंत, स्टेट कॉर्डिनेटर लवि त्यागी, हेमेंद्र चौधरी, एडवोकेट जसविंदर सिंह, रईस अहमद, शिव कुमार कश्यप, सुशील कश्यप, राहुल सैनी कांग्रेस कार्यकर्ता व उनके समर्थक शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share