रुड़की। उत्तराखंड माँ गंगा की पावन धारा से भाजपा विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा नेता नवींन कुमार जैन एडवोकेट ने भगवा लोई ओढ़ाकर पंतदीप मैदान में स्वागत किया। विजय संकल्प यात्रा में एकत्र समस्त नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का अभिनन्दन किया। विजय संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-जन के विकास का जो संकल्प लिया था, आज वह देश के प्रत्येक राज्य में धरातल पर दृष्टिगत हो रहा हैं, जिस प्रकार उत्तराखंड प्रदेश में प्रत्येक स्तर पर जनविकास हो रहा, उसी क्रम में उत्तराखंड मिशन 2022 में पुनः भाजपा की जनहितैषी सरकार 60 पर सरकार का गठन अपने कर्मठ कार्यकर्ताओ की कर्मठता पर गठित करेगी और पुनः उत्तराखंड में विकास की लहर का परचम लहराएगी। विकास संकल्प यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश पदाधिकारी वीरेंद्र बिष्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान आदि ने विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनींल सैनी, पूर्व राज्यमंत्री शयमवीर सिंह सैनी, सुमित बिरला, डॉ. तेज सिंह सैनी, योगेश कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share