छोटा हाथी ने मारी बाइक सवार को टक्कर, दामाद की दर्दनाक मौत, ससुर घायल

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) लक्सर क्षेत्र के बालावाली के निकट एक बाईक पर सवार ससुर और दामाद को एक छोटा हाथी टैम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ससुर गम्भीर रुप से घायल हो गया। बताया गया है कि इस हादसे में टैम्पो चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिसे उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया हैं, वहीं दूसरे घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
बताया गया है कि बिजनौर जिले के धामपुर के रहने वाले संजीव पिछले कई सालों से रुड़की में निवासरत हैं। संजीव ने अपनी बेटी की शादी सहारनपुर निवासी विवेक के साथ करीब 10 माह पूर्व की थी। संजीव का दामाद विवेक और उसकी पत्नि बुधवार को रुड़की आये हुये थे। वहीं विवेक और उसके ससुर संजीव धामपुर गये थे। गुरूवार को धामपुर से लोटते समय लक्सर के बालावाली के निकट उनकी बाईक को एक छोटा हाथी टैम्पो ने टक्कर मार दी, जिसमें संजीव के दामाद विवेक (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव गम्भीर रुप से घायल हो गया। बताया गया है कि टैम्पो चालक को भी गंभीर चोटें आई, जिसे ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भती कराया गया, जबकि संजीव को भी एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा हैं। वहीं मृतक विवेक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share