रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) श्रीरामलीला समिति बीटी गंज रुड़की के 104वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत रंगमंच पर आज ताड़का वध का दिल्ली से आये कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया। ताड़का वध के मंचन के लिए विशेष रुप से बुलाए गए कारीगरों द्वारा सुंदर झांकी तैयार की गई। रामलीला का आरंभ श्रीराम-लक्ष्मण व हनुमान जी की आरती के साथ किया गया। आरती के पश्चात् सर्वप्रथम विश्वामित्र आगमन, ताड़का-मारीच-सुबाहु युद्ध तथा सुबाहू वध का मनोहारी मंचन किया गया। ताड़का के मायावी तथा तिलस्मी रूप आग उगलती तड़का अनेक रुप धारण करती हुई ताड़का के भयंकर रूप देखकर बच्चे भयभीत हो गए। इसके बाद श्रीराम-लक्ष्मण व ताड़का व अन्य असुरों के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें प्रभू श्रीराम ने ताडका व अन्य असुरों का वध कर मानवता व ऋषि-मुनियों को असुरों के आतंक से मुक्ति दिलाई। यह विहंग्म दृश्य से हजारों की तादाद में पहंुचे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल, संजय अरोड़ा, सुरेश गेरा, सौरभ भूषण शर्मा, नितिन गोयल, अमन गोयल, पंकज नंदा, अनिल गोयल, दीपक गुप्ता, योगेश गर्ग, सावित्री मंगला, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, विकास पाल, संजय सिंघल, विष्णु अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल तथा रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में दर्शन गण मौजूद रहे। महामंत्री सौरभ सिंगल ने बताया कि 16 अक्टूबर को श्रीराम वर यात्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा, जिसमें विशेष रुप से बाहर से बुलाए गए बैंड तथा नौ-दस से अधिक झांकियां शोभायात्रा का विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस बार यात्रा के पश्चात बीटी गंज रुड़की में जनकपुरी में वरमाला का आयोजन किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share