रुड़की।
समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व. हरपाल त्यागी की रस्मपगड़ी मुंडेट गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर की गई। सर्वप्रथम पंडित द्वारा हवन-पूजन किया गया। बाद में दोपहर एक बजे शोक सभा हुई। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से करते हुए उन्हें अपने चरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की गई।

शोक सभा में बोलते हुए समाजसेवी मुनेश त्यागी ने कहा कि वास्तव में हरपाल त्यागी एक ईमानदार, मृदुभाषी व अच्छी छवि के नेता थे। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। उन्होंने हमेशा समाज में फैली कुरीतियों का विरोध किया तथा समाज के युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वहीं कई अन्य समाजसेवी लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हरपाल त्यागी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे और उनके पास जो कोई भी अपनी समस्या लेकर पहंुचा, उसका उन्होंने निदान किया। किसी को निराश नहीं लौटाया। बाद में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान सभी लोगों की आंखे नम हो उठी। वहीं त्यागी समाज के द्वारा शोक संदेश पत्र भेजकर गहरा दुःख प्रकट किया गया। शोक सभा में इंजी. बालेश्वर त्यागी, इंजी. अजय त्यागी, मास्टर राकेश कुमार, प्रदीप त्यागी, संजय त्यागी, विकास त्यागी, सूर्यवीर, राजबीर त्यागी, ब्रह्मसिंह, कृष्णा त्यागी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share