सौरभ भूषण को दी गई रुड़की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कई जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने आज कई जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि कबूल सिंह पंवार को (जिलाध्यक्ष यमुनाघाटी), सुरेन्द्र सिंह रावत को (जिला महामंत्री यमुनाघाटी), बासुदेव कंडारी (जिलाध्यक्ष श्रीनगर गढ़वाल), दिनेश पवार (जिला महामंत्री श्रीनगर गढ़वाल), अंकुर खन्ना (जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग), चन्द्र मोहन सेमवाल (जिला महामंत्री रुद्रप्रयाग), विवेक अग्रवाल (जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल), लाजपत राय भाटिया जिला (महामंत्री पौड़ी गढ़वाल), सौरभ भूषण शर्मा ( जिलाध्यक्ष रुड़की), विभोर अग्रवाल (जिला महामंत्री रुड़की) बनाया गया है। जिला कार्यकारिणियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा , प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे संगठन में जिला कार्यकारिणियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अपने जिले की नगर इकाइयों को एक सूत्र में बंधे रखते हुए प्रदेश इकाई के साथ सामंजस्य स्थापित करना और व्यापार मंडल की हर गतिविधियों को अपने जिले में लागू कराना होता है। उन्होंने, सभी जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि ये पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे एवं सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे। प्रदेश नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा जताया है। उसके लिए आभार। आप सबके द्वारा लागू नीतियों को अपने व्यापारियों तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share