रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के तत्वाधान में नेशनल युवा मंडल मुंडेट द्वारा नारसन ब्लाॅक के मंगलौर कस्बा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित खंड समन्वयक अभिषेक कुमार ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान यूथ क्लब अध्यक्ष रोहित पाल ने कहा कि इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। स्कूलों, काॅलेजों आदि में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति दिल्ली के राजपथ पर भारतीय ध्वज फहराते हैं। राजधानी दिल्ली में बहुत सारे आकर्षक और मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कर्तव्यपथ पर बड़ी धूमधाम से परेड निकलती है, जिसमें विभिन्न प्रदेशों और सरकारी विभागों की झांकियाँ होतीं हैं। देश के कोने -कोने से लोग दिल्ली मंे 26 जनवरी की परेड देखने आते हैं। भारतीय सेना अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन होता है। 26 जनवरी के दिन धूमधाम से राष्ट्रपति की सवारी निकाली जाती है तथा बहुत से मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। कार्यक्रम में हिमांशु, विवेक, मोनू, आदिल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share