रुड़की।
आज दिनांक 29 मई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की प्रचार विभाग द्वारा नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर वर्चुअल गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता कृपाशंकर संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर आयोजित वेबिनार को संबांधित करते हुए कहा कि आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जी हर समय लोक कल्याण व लोकमंगल की भाव से काम करते थे।

उनका निजी स्वार्थ किनारे होता था। वर्तमान समय में उन्हें स्मरण करते हुए पत्रकारिता करनी की जरूरत है, ताकि नागरिकों का मनोबल हर परिस्थितियों में मजबूत बना रहे। महामारियां कब पीछा छोड़ेंगी, कुछ नहीं कहा जा सकता है। कोरोना महामारी की थर्ड वेव आने वाली है।

पहली वेव में सभी ने अनुशासन का पालन किया। लेकिन सेकेंड वेव में सभी ने कोताही बरती। सरकारों ने भी लापरवाही की। मुकाबला सही से नहीं कर पाए। इसका खामियाजा सभी को झेलना पड़ा। सभी ने अपने को खोया। भारतीय जनमानस को मीडिया पर अटूट भरोसा व विश्वास है। इस नाते पत्रकारों का दायित्व बनता है कि कोई ऐसी चीजें प्रसारित न करें, जिससे समाज का अहित हो या उनका मनोबल गिरे। साथ ही कहा कि इस महामारी ने सभी को बड़ी अजीब स्थिति में खड़ा कर दिया है। प्रकृति ने बहुत बड़ा झटका दिया है। यह महमारी पहली है, ऐसा नहीं है। लेकिन इस पीढ़ी के लिए यह पहली महमारी है। इस पृथ्वी ने ऐसी महामारियां बहुत देखी है। यह महामारी अंतिम है, ऐसा भी नहीं है। मानव को इन सभी से संघर्ष करना है। थर्ड वेव से बचाव की तैयारी अच्छी होनी चाहिए। वहीं, जैविक युद्ध के खिलाफ भी तैयारी रहनी चाहिए। महर्षि नारद की पत्रकारिता मूल्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उदंत मार्तंड 1826 में प्रकाशित हुआ। यहीं से भारत में आधुनिक पत्रकारिता की शुरुआत हुई। उसमें नारद जी का चित्र था। नारद जी की पत्रकारिता में लोकमंगल की भावना है। उनका प्रत्येक से संवाद है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र की परंपरा हमारे यहां नहीं थी। यहां सन्यासी, जोगी, भाट, प्रवचन आदि ही सामाचारों का संप्रेषण करते थे। जहां-जहां विचरण करते थे, समाचार ले जाते थे। आपदा काल में दूसरों के संकट को अपने कंधों पर ले रहा है आरएसएस। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अंकित गर्ग ने कहा कि आरएसएस गंभीरता से आपदा काल में सेवा कार्य में जुटा हुआ है। दूसरों के संकट को अपने कंधों पर ले लिया है। इस अवसर पर सैकड़ों पत्रकारों सहित अन्य लोग जुड़े। कार्यक्रम में रमन त्यागी, सहदेव जिला प्रचार प्रमुख आदि लोग कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम का संचालन प्रांत प्रचार प्रमुख किसलय जी ने किया। इस मौके पर संजय धीमान, डॉक्टर भीष्म कुमार, अंकित गर्ग, अमित मित्तल, सुभाष रातुरी, कलीराम भट्ट, आशीष सैनी, सुनीता भट्ट, विपिन कुमार, डॉक्टर अनिल शर्मा, विवेक कंबोज, सचिन प्रधान, वंदना शर्मा आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share