रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आनंद स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर में आज विद्यालय के होनहार युवा प्रतिभागियों को प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने एवं विद्यालय का नाम रोशन करने पर विद्यालय की ओर से पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। विगत 17 व 18 सितंबर को सरस्वती विद्या मन्दिर कोटद्वार मे प्रांत स्तरीय ज्ञान-विज्ञान एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
गणित एवं विज्ञान प्रतियोगिता के अन्तर्गत मॉडल, पत्र वाचन, प्रश्न मंच, प्रयोगात्मक प्रतियोगिता बाल वर्ग, किशोर वर्ग, तरूण वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के 23 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 12 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक प्राप्त किये। विज्ञान प्रतियोगिता में कुमुद अग्रवाल स्वर्ण पदक, अपूर्व गुप्ता स्वर्ण पदक, रितिक उप्पल स्वर्ण पदक, वाशु प्रताप स्वर्ण पदक, सगुन स्वर्ण पदक, लक्ष्य श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, अरसिया त्यागी रजत पदक, अनुष्का व अनुष्का ने कास्य पदक प्राप्त किये। गणित प्रतियोगिता में इशिका स्वर्ण पदक, श्रेया स्वर्ण पदक, अक्षरा स्वर्ण पदक, आराधना स्वर्ण पदक, वंशिका राय स्वर्ण पदक, राधिका स्वर्ण पदक, मुग्धा रजत पदक, रिया चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किये। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर नोयडा में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि गणित एवं विज्ञान मेला एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान विषय के प्रति आकर्षित व प्रेरित कर तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव, संस्कारित, नैतिक, चारित्रिक, शैक्षिक, खेलकूद व बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर देश की संस्कृति व परम्पराओं के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह पूरी श्रृद्धा ओर लगन से करता रहेगा। विद्यालय की प्रबन्ध समिति की ओर से सभी सम्मानित विजेताओं को शुभकामनायें और आशीर्वाद प्रेषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, जसवीर सिंह पुंडीर, विनीत राठी, श्रीमती वंदना त्यागी, विवेक उप्पल, आशुतोष शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रहे।
