रूड़की। ( आयुष गुप्ता )
मेहवड कलां गांव में ‘”एक साल, नई मिसाल” कार्यक्रम शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के शिविर लगाए तथा संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा की सरकार प्रदेश के विकास के लिए अग्रसर है। सरकार ने जो योजनाएं जनता के लिए चलाई हैं, उनका लाभ जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए जगह-जगह प्रदेश सरकार एक वर्ष पूरा होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और धामी के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक साल नई मिसाल के रूप में यह वर्ष मनाया जा रहा है। धामी सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई हुई हैं, जो किसानों, बेरोजगारो, महिलाओं समेत हर तबके और हर वर्ग के लिए योजना तैयार की है। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा दी गई है। जिलाध्यक्ष भाजपा शोभाराम प्रजापति ने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कई विकास योजनाएं संचालित है, जिनका लाभ जनता को मिला। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में लगातार काम हो रहा है। पुलिस द्वारा गौरा शक्ति एप लागू किया गया, जिसमें महिला शक्ति की सुरक्षा के लिए सीधे कार्य किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। वहीं भाजपा नेता मुनीश सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की अब सरकार आम जनता के द्वार पहुंची है, इसका लाभ जनता को तो मिल ही रहा है, साथ ही भाजपा को भी मिलेगा। उन्होंने कहा की आज के लगाए स्टॉल से अधिकारियों ने जनता को योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदारी के साथ काम कर रही है। इसके साथ ही लाभार्थियों को किट आदि का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने कहा की मोदी और धामी सरकार इस देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। तरह तरह की योजनाएं तैयार की गई हैं, अब भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर इतिहास बनाया है। कार्यक्रम में श्रीमती राजबाला, वरिष्ठ भाजपा नेता धीर सिंह, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, शुक्ला, सावित्री मंगला, आदित्य गौतम, अभिषेक चंद्रा , जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला मंत्री सतीश सैनी, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सैनी, कुवरपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, आदित्य रोड, सुरेश सैनी, मंडल महामंत्री सावन कुमार जैन, बृजेश सैनी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share