रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आज गुरुद्वारा श्रीसत्संग सभा जादूगर रोड सिविल लाइन रुड़की में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भाई अर्जुन सिंह परवाना पांवटा साहिब वालों ने और भाई जसविंदर सिंह व बीबी रवनीत कौर, बीबी सुरेंद्र कौर ने अपने कीर्तन से संगत को निहाल किया। तत्पश्चात् गुरुद्वारे साहिब में अरदास के उपरांत प्रसाद व गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

सरदार बलबीर सिंह चंधौक, सरदार हरमीत सिंह दुआ, विधायक प्रदीप बत्रा, इन्दर बधान, सरदार अवतार सिंह चैधरी, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह पावा, सरदार अजीत सिंह सेठी, सरदार सुरजीत सिंह बक्शी, सरदार तनमीत सिंह चंधोक, सरदार सिमरजोत सिंह दुआ, सरदार तरनप्रीत सिंह दुआ, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह बधान, सरदार हरिंदर पाल सिंह दुआ आदि बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share