राजनेतिक पार्टियों ने उत्तराखंड की जनता का विश्वास खोया, जन निर्माण पार्टी जीतेगी जनता का विश्वास: सोनिया शर्मा

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
हाल ही में नई राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी जन निर्माण पार्टी की औपचारिक घोषणा के बाद आज पार्टी का पहला सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक उमेश कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया ओर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने कहा कि आज जो पार्टियां, संगठन ओर जिम्मेदार लोग जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है, इनमें कुछ राष्ट्रीय स्तरीय पार्टियों से जुड़े है, लेकिन आज उनका विश्वास जन निर्माण पार्टी की ओर बढ़ा है। जिससे जेएनपी पार्टी को ओर अधिक ताकत मिली है। उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार ओर उधम सिंह नगर जनपद वासियों की आवाज बनते हुए कहा कि देहरादून में बैठे नेता अक्सर इन दो जिलों की उपेक्षा करते आए है, वह नहीं चाहते, इन जिलों के लोग आगे बढ़े ओर उनका राजनीतिक कद बढ़ सके। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के विकास में हरिद्वार ओर उधम सिंह नगर 70 प्रतिशत राजस्व का योगदान देने वाले जनपद है, इसके बावजूद इन जिलों के लोगों का राजनीतिक वजूद खाली है और इन्हें दूसरों के कंधे के सहारे राजनीति करनी पड़ रही है, लेकिन आज हरिद्वार ओर उधमसिंह नगर जिले के स्थानीय नेताओं को उभरकर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि जन निर्माण पार्टी इन जिलों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक वर्ष इन जिलो के लोगों को अपने स्थायी होने का प्रमाण देना पड़ता है, एक प्रदेश में दो कानून क्यों। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2000 से पहले उत्तराखंड में निवास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति यहां का मूलनिवासी है। लेकिन यहां के नेता पहाड़ प्रेम में इतने डूब चुके है कि पलायन में निवासरत लोगों के कल्याण हेतु उनके पास समय ही नहीं है। उन्होंने जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया शर्मा ओर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। वही राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया शर्मा ने लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभाओं से पहुंचे कार्यकर्ताओं ओर समर्थकों का आभार जताया ओर कहा कि आज प्रदेश सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार ओर शोषितों के हको की जिम्मेदारी किसकी है? क्या प्रदेश सरकार इन मुद्दों पर कभी सकारात्मक चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि जन निर्माण पार्टी का आगाज इसलिए हुआ, ताकि इन मुद्दों पर जनता की आवाज उठाई जा सके। जन निर्माण पार्टी आगामी चुनावों में जनपद की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों का आभार जताया ओर करीब पांच सो लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। इस दौरान शिव सेना के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति, आरएलडी से प्रदेश महासचिव लोकेश कुमार सैनी, आरएलडी महानगर अध्यक्ष कपिल त्यागी, भाकियू चढूनी से राहुल कुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति कमलेश, वरिष्ठ बसपा नेता धनराज, समर्थकों के साथ तथा रविंद्र कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में धनगर समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिन्हें सोनिया शर्मा ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थकों ओर पार्टी ज्वाइन करने वाले जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share