रुड़की।  ( बबलू सैनी ) नोएडा के श्रीकांत त्यागी के परिजनों के नाजायज उत्पीड़न के विरोध में तथा इस प्रकरण में नोएडा सांसद महेश शर्मा व मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर आज नोएडा में आयोजित त्यागी समाज के प्रदर्शन रैली में सम्मिलित होने के लिए त्यागी समाज रुड़की के अध्यक्ष नवीन त्यागी, उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी व महामंत्री श्यामकुमार त्यागी के नेतृत्व में उत्तराखंड से भी सैकड़ों कारांे व बसों में सवार होकर त्यागी समाज के लोग नोएडा प्रस्थान कर गए हैं। त्यागी समाज रुड़की के कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के तांशीपुर, चुड़ियाला, नन्हेड़ा, खजूरी, मौलना, बीनारसी, नगला इमरती, मुंडेट, सडोली, शेरपुर, फाजिलपुर, उल्हेडा, कुआंखेड़ी एवं भूरना आदि गांव से भी सैकड़ों लोग कारों एवं बसों से गुरुकुल नारसन एकत्र हुए और वहां से एक साथ त्यागी समाज की राष्ट्रीय रैली को समर्थन देने नोएडा गए। रुड़की से त्यागी समाज के अध्यक्ष नवीन त्यागी, जेडी त्यागी, श्याम त्यागी, प्रदीप त्यागी, विकास त्यागी, मुनेश त्यागी, ब्रिजेश त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, अशोक त्यागी, राकेश त्यागी, अवनीश मोदी, अनिल त्यागी, अरुण त्यागी, गौरव त्यागी, अनुज त्यागी, राजबल त्यागी, आदेश त्यागी, नरोत्तम त्यागी, अमित त्यागी, शिवम त्यागी, निर्दोष त्यागी, विनोद त्यागी, पवन त्यागी, मनमोहन त्यागी, नितिन त्यागी आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share