देहरादून: चारधाम विकास परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं के पिता के निधन पर जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट सांत्वना देने उनके आवास पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि स्वर्गीय ईश्वरी दत्त ममर्गाइंं जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते थे। समाज के लिए उनका योगदान याद किया जाएगा।

आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं के आवास पर सांत्वना देने वालों में रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुडेरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी, रघुवीर सिंह राणा मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share