मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्म ही उसकी याद दिलाते हैं: हर्ष प्रकाश काला

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड मेजर जनरल स्व भुवन चंद्र खंडूरी एवं कर्मठ सैनिक अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के केन्द्रीय सांस्कृतिक सचिव, पूर्व अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन हरिद्वार आन केप्टन स्व मायाराम के साथ कालोनियों के निधन हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि देने हेतु आयोजित की गई। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला ने उपस्थित सदस्यों के स्वागत के साथ मुख्य विषय चर्चा के लिए रखे और कहा जीवन में ऐसे कर्म करने चाहिए, जो मरणोपरांत भी याद किए जाए, जैसे स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी एवं स्व. मायाराम भट्ट, समिति के केन्द्रीय महा सचिव शिव चरण बिंजौला ने विद्युत कटौती और विद्युत बिलों का असीमित आने पर कार्रवाई करने का विचार रखा, साथ ही जल निगम द्वारा गंदे पानी की आपूर्ति करने पर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं शिवाजी कालोनी के पूर्व एवं कुमाऊं सांस्कृतिक समिति के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष देव सिंह सांवन्त ने विद्युत बिलों में कई प्रकार का चार्ज एवं मीटर का किराया, जो पहले दो माह में पड़ता था, अब प्रत्येक माह पड़ रहा है। जो उपभोक्ताओं के साथ घोर अन्याय है। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए, जितने भी अन्य चार्ज हैं, वे दो माह में बंटकर आने चाहिए, जिससे जनता को कोई लाभ ही नहीं हो रहा है। समिति के सह सचिव विजय सिंह पंवार ने बैठक में अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों की उपस्थिति पर जोर दिया। आज सभी को सुविधाएं मिल रही है, परन्तु यह नहीं सोचते कि इन सुविधाओं के लिए हमारे पूर्व पदाधिकारियों ने कितना संघर्ष किया, आज उसी का परिणाम है कि हम सुविधा में रहते हुए उस संघर्ष को भूल गये। अपने बच्चों को अपनी संस्कृति एवं सभ्यता और सामाजिकता का बोध कराना हम सब का कर्तव्य है। श्रीमती नन्दा ऐरी ने कहा कि महिला मण्डली किसी भी कार्य में पीछे नहीं है, कोरोना काल में शिवाजी कालोनी से ही महिला मण्डली द्वारा 41 हजार एवं उत्तरकाशी के धराली आपदा के लिए भी हमारी कालोनी से 65 हजार मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए एकत्र हुए और धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए भी महिला मण्डली धन एकत्र करने में पीछे नहीं रहेगी। शिवाजी कालोनी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, आदर्श शिवाजी नगर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पंवार ने कालोनियों में नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई न करना, कोई विकास कार्य न करना , अतिक्रमण पर कोई अंकुश न लगाना, आवार कुत्तों पर प्रतिबंध लगाना आदि विचार रखे।
राजविहार कालोनी से नन्दन सिंह रावत ने ढ़डेरा से कर्नल एन्क्लेव होते हुए रुड़की दिल्ली हाईवे पर मिलने वाले लिंक रोड़ की दुर्दशा एवं पानी भराव से आवागमन में आने वाली परेशानी को रखा। नन्दन सिंह रावत ने कहा ढ़डेरा नगर पंचायत भाजपा का गढ़ है और मण्डल अध्यक्ष कई वर्षों से ढ़डेरा से ही रहे हैं, साथ ही लगातार 12 वर्षो से सांसद एवं विधायक भी भाजपा के ही रहे हैं, परन्तु इस लिंक मार्ग की दुर्दशा की ओर किसी का ध्यान नहीं गया, सब आंख मूंद कर निकल गये। बैठक में वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल एवं इण्टर में प्रत्येक कालोनी के दो -दो बच्चों को सम्मानित करने पर विचार किया गया, सम्मानित करने हेतु तिथि शीघ्र घोषित की जायेगी। समिति उपाध्यक्ष जिवानन्द बुडाकोटी ने कहा कि अगर हम संगठन की मजबूती पर ध्यान नहीं देंगे, तो एक दिन ऐसी समस्याएं सामने आयेंगी, कि फिर पछताना पड़ेगा। जो सुविधाएं मिल रही है वे सब संगठन के संघर्ष के कारण है। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा “संघै शक्ति कलियुगे” जब तक हम संगठित नहीं रहेंगे, कोई भी कार्य नहीं हो सकता। संगठन में ही शक्ति है, जैसे हमारी कालोनियों में सुचारु विद्युत आपूर्ति, पीने के पानी की सुविधा, स्ट्रीट लाइट, गलियों का डामरीकरण, ढडेरा रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण, फुटपाथ ब्रिज, उत्तराखंड राज्य निर्माण, नगर पंचायत ढ़डेरा का बनना, रुड़की लक्सर रोड़ का डामरीकरण करण यह सब संगठन के संघर्ष का परिणाम है। इसलिए सभी संगठित रहे और अपनी आवाज को उठाते रहें। कालोनियों की समस्या का समाधान कालोनी समिति से नहीं होता, तो उसके लिए अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति संघर्ष करेगी। ढ़डेरा के पश्चिमी केविन नं 512सी पर फरवरी 2013 में रेलवे द्वारा स्वीकृत ओबर फ्लाई ब्रिज का 13 वर्ष से अधिक होने पर निर्माण न होना और रेल दुर्घटनाओं के होने पर सभी ने रोष व्यक्त किया और सरकार और रेलवे विभाग को चेतावनी दी कि अगर शीध्र पुल का निर्माण नहीं होता, तो 2027 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा। प्रदीप बुडाकोटी, रमेश ध्यानी सुभाष नगर, शकुंतला सती ने राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण न होने पर रोष व्यक्त किया और 25 मई को चिन्हीकरण समिति की बैठक बुलाकर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का बैठक में उपस्थित न होने पर रोष व्यक्त किया। आज कालोनी एवं देश के जिन महानुभावों को श्रद्धांजलि दी गई, उनमें पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी, अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के सांस्कृतिक सचिव एवं पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष आन केप्टन माया राम भट्ट, श्रीमती लीला ज्वाला, बख्तावर सिंह भण्डारी, उमा देवी, सुभाष ध्यानी, विनीता सतेंद्र काला, सूरज कांति, परम जीत कौशिक, अरुणा स्वाल, देवेन्द्र कुमार, गजेन्द्र सिंह नेगी, भूमा नेगी, किशन सिंह शाह, सुन्दर गिरी, सरोजनी पुरोहित, भूमा नेगी, रमेश सिंह, कल्याण सिंह बिष्ट, सीमा बिष्ट, हेमा रावत, विनेश जोशी, श्रीमती देवकी जोशी को दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से सभी को बैकुंठ धाम में स्थान देने एवं पारिवारिक सदस्यों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना के साथ दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। आम सभा में श्रीमती बीना कण्डारी, भारती रौतेला, सरोज बड़थ्वाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शिव सिंह रावत, कविता रावत, दिगम्बर सिंह नेगी, चन्द्रा उपाध्याय, बसन्ती चमोली, हिम्मत सिंह राणा, सीता राणा, कुसुम यादव आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला एवं संचालन महा सचिव शिव चरण बिंजौला और सह सचिव विजय सिंह पंवार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share