रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
विनय विशाल हेल्थ केयर अस्पताल में नीम ट्री एसोसिएशन की ओर से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का निशुल्क कैंप लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों का चेकअप किया गया।
रुड़की के विनय विशाल हॉस्पिटल में नीम ट्री एसोसिएशन की ओर से ऑर्थोपेटिक निशुल्क कैंप का आयोजन रुड़की एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए किया गया, जिसमें हड्डी रोग के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने मरीजों की निशुल्क जांच की। इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में अस्पताल पहुँचकर उनकी हड्डियों से जुड़ी परेशानी को दूर किया और उन्हें उनके उपचार के लिए जागरूक किया। वहीं डॉ. गगन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से नीम- ट्री एसोसिएशन की ओर से डॉक्टरों की एक टीम आज द्वारा विनय विशाल हॉस्पिटल में निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे घुटने का दर्द, कूल्हे का दर्द, सर्जरी इत्यादि का उपचार किया गया ओर उन्हें उक्त समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जागरूक किया। इस कैम्प में करीब 200 मरीजों की दिल्ली से आई हुई डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क जांच की गई। ज्ञात रहे कि विनय विशाल अस्पताल में आयुष्मान कार्ड व ईएसआई कार्ड पर सभी प्रकार के मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाता है। वहीं विनय विशाल हेल्थ केयर के प्रबंधक डॉ. विशाल धई ने जानकारी देते हुए बताया कि हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के लिए जो मरीज रह गए हैं। दोबारा से विनय विशाल हेल्थ केयर हॉस्पिटल में 15 दिन के बाद हड्डियों से जुड़ी मरीजों की समस्याओं को नीम ट्री एसोसिएशन की ओर से निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। सभी क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share