रुड़की। ( बबलू सैनी ) भाकियू (क्रांति) के राष्ट्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. मोहन त्यागी (47) की रस्मपगड़ी आज उनके पैतृक गांव सढ़ौली स्थित आवास पर की गई। सर्वप्रथम पंडित द्वारा हवन-पूजन किया गया। बाद में दोपहर 2 बजे शोक सभा हुई। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से करते हुए उन्हें अपने चरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की गई। शोक सभा में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि वास्तव में मोहन त्यागी एक ईमानदार, मृदुभाषी व अच्छी छवि के किसान नेता थे।

उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। साथ ही कहा कि वह पेशे से किसान भी थे और बड़े स्तर पर खेती किया करते थे। वह सच्चे व्यक्ति थे। यही नहीं अतिथियों का भी वह खड़े होकर सम्मान करते थे और से वह मृदुभाषी व्यवहार करते थे। बाद में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मृतक के परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और कहा कि वह इस दुःख की घड़ी में वह उनके साथ हैं। वहीं समाज के अनेक गणमान्य लोगों द्वारा शोक संदेश पत्र भेजकर गहरा दुःख प्रकट किया गया। शोक सभा में किसान नेता विकास सिंह सैनी, विधायक झबरेड़ा वीरेन्द्र कुमार जाती, भाजपा नेता सुशील त्यागी, राजपाल सिंह, पार्षद सतीश शर्मा, जितेंद्र सैनी, अशोक त्यागी, बालेंद्र त्यागी, सुधीर त्यागी, संजय त्यागी, अनिल त्यागी पत्रकार, निराज कुमार, संदीप त्यागी, अश्वनी सैनी पत्रकार, जसवीर सैनी पत्रकार, आकाश त्यागी, काका त्यागी, विनोद त्यागी, नरदेव त्यागी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share