रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) नारसन ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चैधरी ने ब्लाॅक क्षेत्र के नारसन, नगला इमरती, टांड़ा भनेड़ा आदि क्षेत्रों में जाकर 74वां गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामानाएं दी। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। तभी से हम इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं। यह पर्व हमें अनेकता में एकता का संदेश देता हैं। उन्होंने युवाओं को आगे आकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आहवान किया। साथ ही कहा कि भारत आज विश्व गुरू बनने जा रहा हैं, जिसमंे युवाओं की बड़ी भूमिका हैं। साथ ही कहा कि हम सभी को मिलकर सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित व्यक्ति तक पहंुचाना होगा, तभी गणतंत्र का असली उद्देश्य साकार हो सकेगा। उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि क्रांतिकारियों की बदौलत ही हमंे आजादी मिली। इन वीर शहीदों ने अपना सर्वोस्त्र न्यौछावर कर अंग्रेजों को देश से भगाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने देश-प्रदेश में सुख-शांति की कामना की। इससे पूर्व उनका जगह-जगह फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share