रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के लिए आज भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाईन बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने व्यापारियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही चहंुमुखी विकास संभव है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से भी व्यापारियों को अवगत कराया और कहा कि 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूती प्रदान करें। वहीं ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ

नेता चै. धीर सिंह रोड़ ने भी दुकानदारों से जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पी रहे हैं। वहीं मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। आज भारत का नाम विश्व में अलग पहचान बना रहा है। यह सब मोदी सरकार के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और जात-पात को बढ़ावा दिया है, जबकि भाजपा सरकार विकास की बात करती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share