रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान बनाए है। महिलाओं के लिए पारदर्शिता परक लाभकारी योजनाएं लागू की है। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए विरोधी पार्टियां भ्रष्टाचार पर वार करने से बौखला गईं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल ईंजन की सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्यों को त्वज्जों दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लाभकारी योजनाओ का क्रियान्वन हुआ है। जिनमें

महिलाओं के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शामिल की गई। विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए लाभार्थियों से सीधा संवाद किया गया है। भाजपा ने किसान, मजदूरों के हितों लिए कई नीतियां लागू की है। पीएम ने कश्मीर से धारा 370 हटवाकर सैनिकों को सम्मान दिया है। करोड़ांे लोगों की आस्था का आदर करते हुए पीएम ने अयोध्या में राम मन्दिर बनवाया। इससे सनातन धर्म का विस्तार विदेशों तक हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उनको मुलाकात के दौरान हरिद्वार की जनता को उनकी तरफ से नमन करने को बोला था। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण है। भाजपा को जिताकर पीएम के हाथ मजबूत करें और उनके विकसित भारत के संकल्प को पूरा कराने में सहयोग करें। भाजपा केवल विकास कराने में भरोसा करती है। जबकि अन्य दल भाजपा की लोकप्रियता से बौखलाकर गलत ब्यानबाजी करते रहते है। जनता उनको लोकसभा चुनाव में जरूर जवाब देगी। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी किरन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सुदेश चैधरी, पवन तोमर, राजपाल सिंह, देशराज कर्णवाल, नरेंद्र सिंह, सुभाष वर्मा, हितेश शर्मा, संजय कश्यप, पंकज नंदा, डाॅ. सुरेश चैधरी, जितेन्द्र, भागमल, अरविंद प्रधान, मुकेश कश्यप, इंद्रेश मोती, डाॅ. सतेन्द्र मित्तल, डाॅ. जोध सिंह, आदित्य बृजवाल, बालेन्द्र त्यागी, रोशन वाल्मीकि व राजीव चैधरी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share