रुड़की।
झबरेडा विधायक देशराज कर्णवाल अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यो को गति देने में लगे हुये हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने ग्राम लाठरदेवा शेख से अकबरपुर झोझा, झबरेड़ी कलां होते हुए झबरेड़ा क्षेत्र तक राज्य योजना अन्तर्गत 3.76 लाख से बनने वाली सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए आज इस सड़क का उद्घाटन किया गया हैं। इस सड़क के निर्माण से रुड़की से झबरेड़ा तक का 14 मिनट का सफर रह जायेगा। उन्होंने कहा कि रुड़की के शिवपुरम से पनियाला, पनियाली होते हुए लाठरदेवा शेख तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की लम्बाई 5 कि0मी0 हैं और इसकी लागत 3.76 लाख है। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि वह निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाये रखें। साथ ही निर्देश दिये कि इस सडक में 3 वर्षो तक कोई भी कमी आयी, तो सडक का निर्माण पुनः कराना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर किसी भी मुस्लिम के अहित में काम करती है, तो मैं उस समय भी आप लोगो के साथ खडा हो जाउंगा ओर अगर कोई भाजपा को दलित विरोधी या मुस्लिम विरोधी पार्टी बताता है, तो उसे किसी भी समाज का ज्ञान नही है। विधायक ने कहा कि इकबालपुर-तांशीपुर का पुनः ठेकेदार द्वारा निर्माण किया जा रहा है, जिसकी जानकारी लोनिवि के जे0ई0, ए0ई0 और एक्शन द्वारा दी गई। इस मौके पर लोनिवि के ईई प्रवीण कुमार, एई विजय कुमार मोघा, जेई सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हाजी बहरोज आलम, मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, हाजी कारी शमीम, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद इरफान, इमरान प्रधान, दानिश गौड, प्रधान मुजम्मिल, विजेंद्र सिंह, रामपाल झबरेड़ी, अरशद, जमशेद, अनीश गौड, प्रधान उस्मान, मंडल अध्यक्ष विपिन पनियाली, निजी सचिव जितेन्द्र कुमार सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम में उड़ी कोविड़-19 के नियमों की धज्जियां

जहां एक ओर कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है, वहीं भाजपा नेताओं को इस लहर से कोई लेना देना नहीं है और वह बेधड़क बडी संख्या में लोगों को इकट्ठा कर अपने कार्यक्रम कर रहे हैं। लेकिन इन पर न तो प्रशासन की कोई कारवाई होती है और ना ही इन पर कोई जुर्माना लगाने की हिम्मत जुटा पाता है। चूँकि भाजपा सरकार सत्ता में होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कदम पीछे ही रोक लेते हैं। प्रशासन का कोरोना नियम का अभियान केवल आम जनता तक ही सीमित है। पुलिस और प्रशासन सिर्फ आम जनता तक ही कोरोना के नियमों का उलंघन करने वालों के चालान काटने में व्यस्त है। ऐसा ही कुछ लठारदेवा शेख में हुए विधायक देशराज कर्णवाल के सडक उद्घाटन कार्यक्रम में देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान अधिकतर लोगों के पास न तो मास्क थे और ना ही वह सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। इस दौरान सेनिटाइजर का भी प्रयोग नहीं किया गया। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा नेताओं को कोरोना की दूसरी लहर से कोई परहेज नही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share