रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज मंगलोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 78 लाख कीमत की 260 ग्राम स्मैक के साथ 5,000 के इनामी अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आप्रेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाए हुए है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों के खिलाफ जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एसपी देहात सुयाल ने बताया कि इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि मंगलोर के लंढौरा क्षेत्र में एक तस्कर बड़े स्तर पर स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहा है, इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का गठन किया गया और इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। संयुक्त पुलिस टीम ने नशे के सौदागर हसीन तोता को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी बाजारी कीमत 78 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़ में आए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यहां स्मैक बेचने के लिए आया था और वह पहले भी स्मैक बेचने के मामले में मंगलौर कोतवाली से जेल जा चुका है। मंगलौर पुलिस आरोपी के बेचने वाले और खरीदने वाले नेटवर्क की भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अपने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में देहात क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ प्रतिदिन अलग-अलग चेकिंग पॉइंट पर अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त में हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लालपुर थाना लक्सर बताया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, एसआई अशोक सिरस्वल, अ.उ.नि. अश्वनी यादव, हैड कांस्टेबल शूरवीर सिंह, मनमोहन सिंह भंडारी, राहुल नेगी, रविंद्र खत्री, मनीष, महिपाल, अजय काला शामिल रहे।
मंगलौर पुलिस ने पकड़ा शातिर ईनामी अभियुक्त, 78 लाख कीमत की स्मैक बरामद








