कलियर।
कलियर थाना पुलिस ने 2 दिन पहले हुई महिला की हत्या के आरोप में मृतका के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं वारदात के मुख्य आरोपी समेत तीन लोग अभी मौके से फरार है।
बताया गया है कि विगत 16 जुलाई की शाम कोटा मुरादनगर में 30 वर्षीय दीपा की उसके देवर रॉबिन ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही उसके 2 वर्षीय बच्चे को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में मृतका के भाई मोनू पुत्र शीशपाल निवासी दौलतपुर की ओर से तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति विपिन, ससुर मदन सिंह, देवर गोविंद और रोबिन, सास चंद्रकला एवं ननंद सोनम के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस ने मामले में अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कलियर धर्मेन्द्र राठी ने बताया हत्या के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें मृतका के पति विपिन, ससुर मदन सिंह और साथ चंद्रकला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभी रॉबिन, गोविंद और सोनम फरार है। जल्द ही इन आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, कांस्टेबल अरविंद कुमार, सोनू कुमार, दीपक रावत और अनीता शामिल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share