ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने रामपुर चुंगी का किया निरीक्षण, हटवाया नाले से अतिक्रमण

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज प्रशासन द्वारा रामपुर चुंगी पर बड़े नाले की साफ सफाई कराये गई, साथ ही आसपास दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि बरसात से पहले सभी नाला ओर नालियों की साफ सफाई जरूरी है, ताकि जलभराव से बचाव किया जा सके।


शुक्रवार की सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट नगर आयुक्त नगर निगम, सहायक आयुक्त, ईओ रामपुर नगर पंचायत के साथ रामपुर चुंगी पहुंचे ओर वहां जलभराव पर चिंता जताई। जेएम ने ईओ रामपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए, यदि उनकी या नगर निगम से उन्हें कोई मदद चाहिए, तो वह तैयार है। उन्होंने जेसीबी मशीन से दुकानदारों द्वारा किए गए स्थाई अतिक्रमण को भी हटवाया। साथ ही ईओ को नाला सफाई के निर्देश दिए। वहीं बड़े नाले की साफ सफाई कराई गई ओर चुना छिड़काव कराया गया।
ईओ रोहित पंवार ने कहा कि आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने रामपुर चुंगी का निरीक्षण किया और नाला नालियों पर हुये अतिक्रमण को हटवाया, नगर पंचायत की ओर से भी नालों की सफाई के लिए तैयारी की गई है, जिसमें नाला गैंग सफाई कार्य में लगा हुआ है, वही अतिक्रमण को लेकर भी कड़ाई से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, ईओ रोहित पंवार, सहायक आयुक्त अमरजीत कौर, चेयरमैन परवेज सुल्तान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share