रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
स्क्वाय मार्शल आर्ट को भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा 37वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल किया गया है, जिससे इस खेल के खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। उक्त जानकारी आज स्काय एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश सचिव ने सैनी धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। रुड़की स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्क्वाय एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं स्क्वाय मार्शल आर्ट फेडरेशन इंडिया के प्रदेश सचिव दुष्यंत सैनी ने बताया कि यह खेल सम्पूर्ण भारत में खेला जाता है और देश का सबसे पुराना खेल है। जिसे भारतीय लोक खेल के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य के आठ जिलों में इस खेल को खिलाड़ी खेलते है, जिसमें रुड़की और आसपास के खिलाडियों का अच्छा प्रदर्शन रहता है। हाल ही में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें प्रदेश के पच्चीस में से रुड़की के दस खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किए थे। बताया कि अब इस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। 2023 अक्टूबर-नवम्बर में गोवा में भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा 37वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में इस खेल को शामिल किया गया है, अब खिलाड़ी इस खेल में प्रतिभाग करेंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक बड़ा मंच मिलेगा। प्रेसवार्ता में स्क्वाय मार्शल आर्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार, प्रदेश सचिव दुष्यंत सैनी, कोषाध्यक्ष राधिका गर्ग, सदस्य शशांक सैनी, रजत सैनी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share