रुड़की।
देश की सबसे बड़ी सैलून एसोसिएशन संस्था इंडियन ब्यूटी एसोसिएशन (IBA) ने उत्तराखंड में संस्था के विस्तार का निर्णय लिया है। इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी संस्था ने रुड़की में एनलीवेन सैलून की प्रमुख डोली सलमानी को अपना तत्काल प्रभाव से नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। आईबीए की वाईस प्रेजिडेंट श्रीमती सुखविंदर सिधु ने ऑनलाइन माध्यम से आज डोली सलमानी को पदभार ग्रहण करवा कर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई।


ज्ञात रहे कि डोली सलमानी ब्यूटी क्षेत्र में उत्तराखंड और पंजाब का जाना पहचाना चेहरा है, जिनकी शुरुआती शिक्षा दीक्षा लंदन से हुई। जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से अपने प्रोफ़ेशनल कैरियर की शुरुआत की और कई सेलिब्रिटी और देश के बड़े नामचीन लोगो को अपनी ब्यूटी स्किल से अपना मुरीद बनाया। साथ ही बाद में डॉली ने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट रफी सलमानी से शादी के बाद रुड़की में एनलीवन सैलून नामक अपना सैलून शुरू किया, जोकि आज एक ब्रांड के रूप में शहर में स्थापित हो चुका है।


ज्ञात रहे की इंडियन ब्यूटी एसोसिएशन भारतीय ब्यूटी पार्लर क्षेत्र से संबंधित लोगो के उत्थान,शिक्षा और वेलफेयर से जुड़े कार्य करता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share