कलियर। प्रदेश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद के नेतृत्व में सोहलपुर मार्ग बेड़पुर में कैम्प कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय बेड़पुर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक हाजी पफुरकान अहमद ने कहा कि आज आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। दो जून की रोटी भी उसे नसीब नही हो पा रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से गरीब और गरीब होता जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार इसके बाद भी महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल हो गई है। उसकी जनविरोधी नीतियों से पहले ही आम आदमी महामारी से मर रहा था,

वही अब महंगाई की मार से मरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। कोरोना कर्फ्यू की वजह से व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हैं। ऐसे हालात में महंगाई ने आम आदमी को तोड़कर रख दिया है। उन्होंने कहा अगर जल्द महंगाई पर लगाम नही लगती तो कांग्रेस को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में सतेंद्र शर्मा, सुभाष सैनी, शाहिल राणा, इस्तिकार अली, नाजिम त्यागी, निक्की राणा, शहजाद अंसारी, भानु प्रताप, उवैश, फरीदा, पप्पू पीरजी, इसरार शरीफ, कासिम खान, इकबाल, जगपाल, कार्तिक, मोनू, इलियास, जिंदा हसन, सैयाद, सायरा, रोशन, अमरीन, जन्नत, साबिदा, सबिया, उजमा, राव आजम, शकील, सलीम पीरजी, अहसान अली, इकराम अंसारी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share