भगवानपुर।
थाना भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंडावर निवासी समय सिंह सैनी पुत्र विशंभर सिंह (62) व शियावती पत्नी समय सिंह (56) उक्त दोनों द्वारा 10 जून 21 को कीटनाशक का सेवन कर लिया गया था।

जिनको उपचार हेतु 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया था। जहां उपचार के दौरान उक्त दंपत्ति ने दम तोड़ दिया।

उक्त दंपत्ति के पुत्र अजीत जिसकी शादी 30 नवंबर 2020 में हुई थी तथा 22 दिसंबर 2020 को शाकुंभरी देवी दर्शन करने जाते हुए समय एक एक्सीडेंट में पति पत्नी दोनों की मृत्यु हो गई थी, उक्त सदमे/डिप्रेशन में होना ग्रामीणों द्वारा बताया गया है। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है एवं शवों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share