कलियर। भाजपा युवा मोर्चा की नव-नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति नेहा जोशी का कलियर विधानसभा क्षेत्र में पहंुचने पर हरिद्वार रोड़ स्थित ओम गु्रप ऑफ कॉलेज में चेयरमैन मुनीष सैनी ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
अपने स्वागत से अभिभूत भाजयुमो की नव-नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति नेहा जोशी ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोध्रित करते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर युवाओं में जोश भरा। साथ ही कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार जन-जन तक योजनाएं पहंुचाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने प्रदेश व राष्ट्रीय नेेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह महिलाओं की सच्ची हितेषी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता व काबिना मंत्री गणेश जोशी ने लम्बे समय तक भाजपा पार्टी में अपनी सेवाएं दी। आज इसी सेवा के रुप में सरकार ने उन्हें मंत्री पद तक पहंुचाया। उन्होंने प्रत्येक युवा से आहवान किया कि वह निष्ठाभाव से पार्टी के लिए कार्य करें ताकि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आकर प्रदेश की जनता का चहंुमुखी विकास कर सके। वहीं उन्होंने कोरोना काल में बेहतर सेवा के लिए चेयरमैन मुनीष सैनी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वहीं कॉलेज के चेयरमैन मुनीष सैनी ने श्रीमति नेहा जोशी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से युवाओं में नया जोश आयेगा और वह पार्टी के प्रति समर्पित होकर आगामी चुनावों में ओर ज्यादा मेहनत कर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने में अपना अहम योगदान देंगे। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रविन्द्र सैनी, अमित सैनी, सागर गोयल, गौरव कुमार, मोहित राष्ट्रवादी आदि अनेक युवा मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share