रुड़की।
दिल्ली रोड़ स्थित सेंट्रम होटल में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहंुचे पूर्व सीएम हरीश रावत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सत्ता में आने के बाद उक्त पार्टी जनता से किये गये वायदों को पूरी तरह भूल गई हैं। यही कारण है कि लगातार लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

साथ ही कहा कि जनता का विश्वास भाजपा सरकार ने खो दिया हैं और किसान, मजदूर तथा सर्व समाज के लोग बेहद त्रस्त हैं। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ पफेंके। उन्होंने सभी से आहवान किया कि भाजपा को 50 सीटों पर हरायें। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीतकर अपनी सरकार बनायेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जो सरकार जनता के हितों को भूल जाये, उसे हटा देना चाहिए और उत्तराखण्ड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद उत्सुक हैं तथा प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तथा नये सदस्यों बहनों एवं भाईयों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आहवान किया। इससे पूर्व पूर्व सीएम हरीश रावत ने विश्व हिन्दू परिषद के नेता डॉ. रणबीर नागर के नेतृत्व में आये सैकड़ों साथियों का फूल-माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर पार्टी में स्वागत किया। वहीं डॉ. रणबीर नागर ने त्रिशुल व धार्मिक पुस्तक भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी के नेतृत्व में नवऋषा सैनी, सरिता सैनी एडवोकेट समेत सैकड़ों भाईयों व बहनों के साथ हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम आयोजक हंसराज सचदेवा ने साथियों के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम मंे पहंुचने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, हरीश रावत जिंदाबाद, गणेश गोदियाल जिंदाबाद के नारे लगाये गये। भारी भीड़ देखकर पूर्व सीएम हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की बांछे खिल उठी। इस मौके पर विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी, रजनीश शास्त्री, योगी जी, कलीम खान, डॉ. राकेश गौड़, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, श्रीगोपाल नारसन, कहकशा, रश्मि चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री मो. अयाज, निवर्तमान जिपं सदस्य सपना वाल्मीकि, सुखमेन्द्र खैरवाल, सुशील पेंगोवाल, जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, चौ. प्रहलाद सिंह, अरविंद प्रधान, प्रो. डीपी सैनी, सचिन गुप्ता, पंकज सोनकर, जगदेव सिंह सेखो, लवी त्यागी, नासिर प्रवेज, ठाकुर वीरेन्द्र सिंह, बिट्टू शर्मा, आकाश सक्सेना, मो. मुबस्सिर, मास्टर चन्दन सिंह, कुणाल सचदेवा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष सैनी ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share