रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सासद त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे। इस अवसर पर छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ढंडेरी ख्वाजीपुर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि रावत ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रतिभाओं का सम्मान नहीं बल्कि शिक्षा के प्रति हमारी सोच, अध्यापकों की मेहनत एवं अभिभावकों के त्याग का भी सम्मान है।

उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षा के प्रति बहुत गंभीर नजर आती है, वह प्रत्येक क्षेत्र में अपने देशहित में काम करना चाहती है। आज हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने समाजिक जीवन में परिवारिक प्रतिष्ठा और गरिमा को ध्यान में रखना चाहिए। कहा कि कुछ भी बनने से पहले एक अच्छा मनुष्य बनना जरूरी है, ताकि समाज को मजबूत बनाने का काम हम सब मिलजुलकर कर सके। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि यह लक्ष्य नहीं पड़ाव है, हमें अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए अभी और आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि जिनके प्रतिशत कम आए है, ऐसा नहीं है कि उनके लिए आगे कुछ नहीं बल्कि उनके लिए तो बड़े आयाम खुले है,

वह अब भी अपनी मेहनत से देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकते हैं। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने माता पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ें और उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ समाज के अच्छे नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाओ। कॉलेज के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह सैनी ने बताया कि इस कॉलेज से छात्रा ने उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम में मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कॉलेज के अन्य छात्र छात्राएं भी उनसे प्रेरित होकर आगे बढ़ें। कार्यक्रम का संचालन राजीव सैनी एवं अध्यक्षता ग्राम प्रधान ढंडेरी ख्वाजीपुर विकास सैनी ने की। कार्यक्रम में कॉलेज की टॉपर राज्य में चतुर्थ स्थान पाने वाली कक्षा बारह की छात्रा तनिशा सी राजा, राज्य में सोलहवाँ स्थान पानी वाली हाईस्कूल की छात्रा काकुन सैनी एवं अन्य छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी, विद्यालय प्रबंधक रविन्द्र कुमार, भोपाल दत्त भट्ट, भूपेंद्र सिंह, अरुण सैनी, पवन तोमर, कमल सैनी, सुरेश सैनी, अजीत सिंह, पंकज पाल, वीरेंद्र सैनी, प्रमोद कौशिक, अम्बरीष आदि मौजूद रहे।








