रुड़की।
रुड़की क्षेत्र के नंदविहार स्थित जीवन दीप आश्रम पहुंची महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने चल रहे शत चंडी यज्ञ में भाग लिया ओर आहूति डाली। इस दौरान उन्होंने जीवन दीप आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शतचंडी यज्ञ में पूजा अर्चना की। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो पिछले लंबे समय से महामंडलेश्वर का आशीर्वाद लेती रही हैं। यहाँ पहुंचने पर उन्हें अत्यंत आत्मिक सुख प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि शतचंडी यज्ञ एक धार्मिक आयोजन है, जो समाज की सुख सम्रद्धि के लिए किया जाता रहा है। इस बार उनका सौभाग्य है कि इसमें मुझे पहुंचने का अवसर मिला। इस मौके पर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि माहाराज ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उसके आत्मबल और मनोबल में वृद्धि होती है। मां दुर्गा सदैव शक्ति रूपिणी मानी गई हैं। शक्ति की उपासना करने से मनुष्य में सुख संम्पन्नता प्राप्त होती है। महाराज ने इस दौरान आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर बड़ी संख्या में दूर दूर से लोग पहुंचे थे। महाराज ने भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल का मंत्रोचार के साथ शॉल और धोती भेंट की। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, भाजपा नेत्री कल्पना सैनी, पंकज नंदा, योगेंद्र महंत, जल सिंह सैनी, अजय दिगंबर जैन, मुनीष सैनी चैयरमेन, पूजा नंदा के अलावा पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share