रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आरएनआई इंटर काॅलेज भगवानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा से मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस दौरान महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए काॅलेज के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ‘आर्य’ ने कहा कि संसार में कोई दूसरा ऐसा उदाहरण न मिले, जिसमें महात्मा गांधी के समान सत्य व अहिंसा के बल पर उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को भारत से उखाड़ फेंका। देश के प्रति उनकी सेवा को देखते हुए ही कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें राष्ट्रपिता के रुप में हमेशा याद रखेगा। संस्कृत प्रवक्ता ऋषिपाल ने देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी के बाद राजनीति से अपने आप को अलग कर उन्होंने त्याग व निःस्वार्थ का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही कहा कि जाॅर्ज बर्नार्ड शाॅप ने महात्मा गांधी के बारे में उचित ही कहा था कि आने वाली पीढ़ी शायद ही यह विश्वास करें कि हाड-मांस के दुबले-पतले व्यक्ति ने सिर्फ अहिंसा के बल पर शक्तिशाली अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंका था।। कार्यक्रम का संचालन रसायन प्रवक्ता राजीव सैनी द्वारा किया गया।। इस अवसर पर राजेश आर्य, अशोक सैनी, आलोक कंडवाल, शर्मिला नागर, आराधना राणा, नवीन शरण ‘निश्चल’, चारु चैहान, अलका शर्मा, सुखबीर सिंह, मांगेराम, ललित गर्ग, मोहित सैनी, नीरज शर्मा, सचिन धीमान, सचिन सैनी आदि ने महात्मा गांधी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अतिरिक्त सुबह 11ः00 बजे 2 मिनट का सभी छात्रा छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के द्वारा मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share