रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की एक परिचयात्मक बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुलाई गई। भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पदाधिकारियों से बारी बारी से परिचय लिया। महामंत्री प्रवीण संधू और अरविंद गौतम ने सभी पदाधिकारियों के बारे में भाजपा के लिए किए गए कार्यों की संक्षिप्त में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुड़की शहर के नहर के घाटों और उसके आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने के लिए सुझाव दिए, जिससे रुड़की नगर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर कुछ पार्षदों ने अपने वार्ड में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनीश गोड, जिला मंत्री प्रमोद चैधरी ने गन्ना किसानों की समस्याओं के विषय में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिला मंत्री सौरभ गुप्ता ने गंगनहर पुल पर बैरीकेटिंग न होने की समस्या के बारे में बताया, इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा से भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम नागरिक तक पहुंचाने के लिए कहा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में मन की बात कार्यक्रम को और अधिक प्रयास करके सफल बनाने के लिए कहा। जिस पर सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में महामंत्री अरविंद गौतम व प्रवीण संधू, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, सूर्यवीर मलिक, भीम सिंह, सोनू धीमान, जिला मंत्री प्रदीप पाल, चतर सेन, सौरभ गुप्ता, गीता कार्की, सतीश सैनी, नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, बीएल अग्रवाल, रवि राणा, संजय कश्यप, संजय त्यागी, पंकज पाल, आदित्य रोड, योगेंद्र सैनी, मनोज चैधरी, सुदेश चैधरी, मनोज पंवार, मोहित राष्ट्रवादी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share