रुड़की/संवाददाता
भाजपा संगठन के साथ ही प्रदेश में उस समय शोक की लहर दौड़ गयी, जब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन की सूचना आग की तरह फैल गयी। उनके निधन का समाचार मिलते ही भाजपा नेताओं के साथ ही उनके मिलने जुलने वाले लोग उन्हें श्रधांजलि देने तथा उनके परिवार को ढांढस बंधाने बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। उनके साथ ही तमाम नेताओं और गणमान्य लोगों ने बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share