रुड़की।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ईसा त्यागी व गढ़वाल मंडल सचिव मोहतासीम गौर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर शांडिल्य द्वारा कुष्ठ आश्रम रुड़की में कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया गया।

इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किये और कहा कि आज उनका देखा हुआ डिजिटल इण्डिया का सपना साकार हो रहा हैं। साथ ही कहा कि देश में कम्प्यूटर की क्रांति भी देश के युवा पीएम राजीव गांधी ही लाये थे, जिसके बाद लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला था और उन्होनें अपने जीवन यापन में सुधार किया था।

इस दौरान सभी ने सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा था। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर शांडिल्य, मेलाराम प्रजापति, प्रदेश महासचिव गुलसन्नवर, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता गुलफाम खान, रहीस अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की शकील अहमद, भगवानपुर ब्लॉक अध्यक्ष सैयद फहीम आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share