रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की के नंद विहार स्थित जीवनदीप आश्रम पहंुचकर सिद्धबली हनुमान मंदिर दरबार में हनुमान जी के दर्शन किए। तत्पश्चात् वे महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने महा मंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि का आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आश्रम पहुंचने पर उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। महामंडलेश्वर स्वामी यतीनंद्रानंद गिरि ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे लगातार प्रदेश और संगठन के विकास हेतु करते रहे। वहीं पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वामी यतींद्रानंद गिरी के चरण स्पर्श करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार अपने क्षेत्र की भलाई और विकास के लिए कार्य किया है और आगे भी उनका यही प्रयास रहेगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर ने कहा कि सीएम रहते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनकल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई। जिनका लाभ आमजनता तक पहंुच रहा हैं। वहीं मातृ मंडल सेवा भारती की जिला महामंत्री पूजा नंदा ने कहा कि जीवनदीप आश्रम में हमेशा धार्मिक कार्यां का आयोजन होता आया हैं। आगामी 6 नवंबर को भी 1100 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम रहेगा और कन्याओं के लिए गुरूजी की ओर से उपहार स्वरूप पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी। पंकज नंदा ने कहा कि आज प्रातः काल में आश्रम में रामचरित्र मानस पूजन कार्यक्रम रहा। जिसमें मुख्य यजमान केपी सिंह, सुदर्शन, बृजमोहन सैनी, पंकज, कुलदीप, नीलम सैनी, प्रवेश धीमान, विजय सैनी रहे और सभी के द्वारा सपरिवार पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, पवन तोमर, सुशील चैहान, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पूजा नंदा, संजय प्रजापति, मोहित शास्त्री आश्रम प्रबंधक, अभिषेक मित्तल, डाॅ. ब्रिजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, विक्रम गर्ग आदि भक्तजन मौजूद रहे।