रुड़की।  ( बबलू सैनी ) वृक्षारोपण की लंबे समय से मुहिम चला रहे पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल सिंह ने आज रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर उन्हें फल और छायादार पौधे भेंट किये। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि घटते जंगलों के कारण लगातार प्रदूषण बढ़ रहा हैं। वृक्ष हवा को शुद्ध रखने के साथ ही बारिश कराने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। पर्यावरण को बचाये रखने के लिए धरती पर वृक्षों का होना बेहद जरूरी हैं। वृक्ष हमारे सच्चे साथी भी हैं, जो हमें फल-फूल, जड़ी-बूटियां प्रदान करने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से बचाते हैं। साथ ही कहा कि वृक्षारोपण के क्षेत्र में शिक्षक अशोक पाल सिंह के प्रयास वास्तव में सराहनीय हें। इस मौके पर शिक्षक अशोक पाल सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर जिस प्रकार तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा हैं, उसे देखते हुए वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक हैं। वृक्षों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती हैं। कोरोना काल के दौरान गहराये ऑक्सीजन संकट के बीच हमें वृक्षों का महत्व समझ में आ गया। भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री सतीश नेगी ने कहा कि वृक्षारोपण को लेकर जनपद भर में चलाई जा रही शिक्षक अशोक पाल सिंह की मुहिम बेहद सराहनीय हैं। जिसमें सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। बिना वृक्षों के धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। वहीं यह जीवन में हमेशा यादगार भी रहेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share