बढ़ती महंगाई व पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के चलते कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं गैस के बढ़ाये गए दाम को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया तथा अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी द्वारा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है तथा सरकार का मूल ढांचा ध्वस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल 100 के करीब पहुंच गया है तथा सोने का दाम 1,70,000 रुपए प्रति तोला हो गया है तथा डॉलर 96 को पार कर गया है। सरकार अपनी जिम्मेदारियां से भागते हुए आह्वान कर रही है कि जनता सोना ना खरीदे, जबकि प्रधानमंत्री अपने प्रचार पर प्रतिवर्ष हजारों करोड रुपए खर्च कर रहे हैं, जिसे उन्हें सबसे पहले रोकना चाहिए। राज्य सरकार का पिछले वित्त वर्ष में 1,000 करोड रुपए का विज्ञापन पर खर्च करना तत्काल प्रभाव से रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो रहा है, नीट परीक्षा लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य चौपट हुआ पड़ा है और सरकार जुमले बाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजिपतियों के लिए काम कर रही है और कांग्रेस पार्टी आम आदमी के लिए लड़ रही है। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नरेंद्र मोदी मात्र बड़े उद्योगपतियों के हितों के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। जनता चाहे भाड़ में जाए, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने रुड़की की जनता से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में रुड़की विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताना ही होगा, ताकि यहां जनता का प्रतिनिधि बन सके। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सुभाष सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी अडानी व अंबानी के लिए काम कर रहे हैं। महंगाई रोकने में सरकार विफल रही है, परचे लीक हो रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और सरकार विज्ञापनों पर खर्च कर झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने सभी कांग्रेसियों का आभार जताते हुए कहा कि हमें और मजबूती के साथ जनता के बीच जाना होगा और 2027 में उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की सरकार बनानी होगी, तभी जनता का भला हो सकेगा। इस अवसर पर भूषण त्यागी, राजकुमार सैनी, मेला राम प्रजापति, नीरज सैनी, मुनफेत अलीज़ जिलाध्यक्ष ओवेश अंसारी, मंजू कश्यप आदि ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में सुभाष सैनी, डॉ. हरविंदर सिंह, गौरव गोयल पूर्व मेयर, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, राजकुमार सैनी, प्रोफेसर जेके शर्मा, पार्षद चारु चंद, नरेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, मदन पाल भडाना, गोपाल नारसन, नीरज सैनी, रिजवान अहमद, परवेज़ आलम, नीरज अग्रवाल, सुशील कश्यप, समीर, मेला राम प्रजापति, डॉ. इरशाद मीर, नूर आलम मलिक, मकसूद हसन, गौरव प्रधान, उम्मेद गाजी, विशाल सहगल, अमित मलिक, अनूप शर्मा, पंडित वीरेंद्र शर्मा, सीमा डेविड, राजू, कृष्ण गोपाल शर्मा, आदेश सैनी, भूषण त्यागी, दीपक वर्मा, जितेन्द्र कुमार, मिंटू जायसवाल, नन्द लाल यादव, नासिर खान, नवीन जैन, मोइन अली, अजय राठौर, रवि कुमार, मेहरदीन, कल्लू शमी, जुनैद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share