रुड़की शहर में बढ़ रहा नशा ओर देह व्यापार का कारोबार, बजरंग दल और विहिप ने एसपी देहात को सौंपा पत्र

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
रुड़की शहर में पनप रहे देह व्यापार व नशे के कारोबार के विरूद्ध विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी देहात से मुलाकात की ओर इन अवेध धंधो पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
रूडकी में तेजी से फैल रहे देह व्यापार और नशे के धंधे को रोकने को लेकर आज एसपी देहात से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओ ने बताया कि बीते शुक्रवार को रूडकी टॉकिज से बस स्टैंड रोड पर खुले में देह व्यपार का धंधा चला रहे जिहादी मानसिकता के लोगों का विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने खुलकर विरोध किया था, भविष्य में ऐसी घटना ना हो, उसको लेकर पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल से मिले और अपनी बात रखी। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने साफ किया कि इस तरह की हरकतें रूडकी शहर में बिल्कुल बर्दाश्त नही की जाएगी। इस मौके पर प्रवीण राणा जिला सह मंत्री विहिप, पंकज बिश्नोई जिला उपाध्यक्ष विहिप, देशबंधु गुप्ता, चतरसेन, संजीव मेहंदीरता, श्याम गुलाटी, विजय शर्मा, संदीप वर्मा, नीरज, दीपक भारती, संदीप ग्रोवर, बृजमोहन मौर्य, मोहित वशिष्ठ (संयोजक, बजरंग दल), दलीप मेहंदीरत्ता (जिला उपाध्यक्ष, विहिप) आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share