रुड़की। ( बबलू सैनी ) दिव्यांग होते हुए भी मैनुअल कार रेसिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले लक्सर तहसील के दाबकी कलां गांव निवासी दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर 4,000 किमी कार रेसिंग में क्लास-1 में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि को हासिल करने पर बद्रीवास बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन योगेन्द्र चौहान ने दिग्विजय सिंह को बधाई देते हुए मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इसी क्रम में आज दिग्विजय सिंह का बद्रीवास बायोटेक प्रा.लि. कंपनी प्रांगण में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के चेयरमैन डॉ. योगेन्द्र सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं जे.के. टायर लक्सर से एचसी प्रसाद (यूनिट हैड) एवं देवाशीष सरकार (हैड पी.आर.) द्वारा कंपनी परिसर में आमंत्रित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर सम्मान स्वरुप 25 हजार का चैक और प्रशस्ति पत्र देेकर सम्मानित किया। वहीं इस उपलब्धि के लिए पूर्व जिपं अध्यक्ष चौ. सुभाष वर्मा व पूर्व राज्यमंत्री एवं आयकर व औद्योगिक सलाहकार ठाकुर संजय सिंह ने भी दिग्विजय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
ज्ञात रहे कि दिग्विजय सिंह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 2 वर्ष की आयु में ही पोलियो जैसी गम्भीर बीमारी की चपेट में आ गये थे। लेकिन दिव्यांग होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी प्रतिभा को लेकर अपना मनोबल नहीं गिराया ओर अपने पिता डॉ. जितेन्द्र कुमार द्वारा बढ़ाये गये मनोबल से प्रेरित होकर एक नये जीवन के साथ शुरूआत की और पोस्ट ग्रेजुएट के बाद इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। दिग्विजय सिंह बचपन से ही ड्राइविंग का शोकीन रहा और इसी शोक को तराशते हुए आज अपनी अलग पहचान बनाये हुये हैं। दिग्विजय सिंह ने 2018 में पंजाब में ऑपफ रोडिंग कार रेसिंग में द्वितीय स्थान, 2019 में मोहाली ऑफ रोडिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, 2020 में कन्याकुमारी से आगरा नॉनस्टॉप 3,000 किलोमीटर तक 58 घंटे में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, 2021 में कोटेश्वर गुजरात से काहो अरुणाचल प्रदेश 4,000 किलोमीटर की दूरी पूरी कर प्रथम स्थान (क्लास-1) में प्राप्त किया। इसके बाद 3500 किलोमीटर की राईड स्कूटर से पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा भी दिग्विजय सिंह एथलेटिक्स में राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताआंे में 21 मैडल प्राप्त कर चुके हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share