रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा अपने सामाजिक सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बेलड़ा-।। में एक निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रारंभिक अवस्था में दांतों से संबंधित समस्याओं की पहचान करना था। इस अवसर पर प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. सोनाली धाईं एवं डॉ. विशाल ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए विद्यार्थियों के दांतों की जांच की तथा उन्हें दांतों की स्वच्छता, सही तरीके से ब्रश करने एवं नियमित दंत परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं बच्चो को डेण्टल किट भी वितरित की। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आवश्यक परामर्श एवं बचाव संबंधी सुझाव भी प्रदान किए गए। दंत जांच शिविर के उपरांत क्लब द्वारा बाजूहेड़ी विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु आधारभूत संरचना विकास परियोजना के अंतर्गत स्कूल में कक्षायों में पंखे एवं खिड़की स्थापना कार्य भी संपन्न किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं विद्यार्थियों के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम का संचालन क्लब पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. साक्षी भीमसारिया, डॉ. विशाल धाईं, डॉ. प्रणीति पोसवाल, रो. रजत अग्रवाल, रो. अचल मित्तल, अध्यक्ष रो. आदर्श कपानिया, सचिव रो. देवेश भीमसरिया, कोषाध्यक्ष रो. दीपक शर्मा आदि शामिल रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समग्र विकास हेतु सेवा कार्य करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल भविष्य में भी समाज सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा। क्लब ने इस सफल आयोजन हेतु चिकित्सकों, सरकारी प्राइमरी स्कूल बेलड़ा 2 अध्यापकगण श्रीमती सरिता, अंजू भंडारी, अंजू देवी, बबीता रानी, लक्ष्मी, सुनील कुमार नेगी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजूहेडी स्कूल प्रबन्धन एवं अध्यापकगण श्रीमती रश्मी शर्मा, पंकज त्यागी, संगीता वर्मा, सुषमा रानी, रचना त्यागी, रोटरी सदस्यों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा गोद लिए गए विद्यालय में लगवाया गया दंत जांच शिविर, आधारभूत सुविधा परियोजना का हुआ आयोजन









