देश की गोल्डमेडलिस्ट बेटी मुस्कान का 19 दिसंबर को खाताखेड़ी में होगा भव्य स्वागत: मोहम्मद आदिल फरीदी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) मध्य प्रदेश के शिवपुरी की कु. मुस्कान ने न्यूजीलैंड में आयोजित पावर लिफ्टिंग काॅमनवैल्थ गेम में 4 गोल्ड मैडल जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित कर दिया। बेटी की इस सफलता पर सभी देशवासियों को नाज है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी मो. आदिल फरीदी ने बताया कि आगामी 19 दिसंबर को इकबालपुर खाताखेड़ी में गोल्ड मैडलिस्ट बेटी मुस्कान का उनके कार्यालय खाताखेड़ी पर जोरदार स्वागत किया जायेगा। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान मो. आदिल फरीदी ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं ओर देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेटियां उच्च पदों को सुशोभित कर रही हैं। ये ही नहीं खेल के क्षेत्र में भी बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया। हमें इन बेटियों पर नाज हैं और आने वाले समय में बेटी मुस्कान और बुलंदी हासिल करेंगी। मो. आदिल फरीदी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अशफाक भाई का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि 19 दिसंबर को बड़ी संख्या में खाताखेड़ी पहंुचकर बेटी मुस्कान का उत्साहवर्द्धन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share